पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शनिवार दोपहर करीब 400 डेमोसिल क्रेन (कुरजां) पक्षी के झुंड ने कुछ घंटे पड़ाव डाला। खुले क्षेत्र में एक साथ बड़ी संख्या में क्रेन के विचरण और उड़ान भरने का दृश्य वन्यजीव व पक्षी प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। मंगोलिया और मध्य एशिया से लंबी दूरी तय कर आने वाली ये क्रेन हर वर्ष तराई क्षेत्र में दिखाई देती हैं। अनुकूल परिस्थितियों में इनका ठहराव दो-तीन दिन तक भी रहता है। टरक्वाइज वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन सोसाइटी के अध्यक्ष अख्तर मियां खान ने बताया कि प्रवासी पक्षियों का नियमित आगमन तराई के प्राकृतिक वातावरण और जैव विविधता के महत्व को दर्शाता है। संवाद