फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से दस एकड़ गन्ने की फसल जली

Sat, 11 Feb 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 खेत में पड़ी पताई जलाने के दौरान आग लगने से चार किसानों की करीब दस एकड़ गन्ने की फसल जल गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान एक युवक झुलस गया। ग्राम रामनगर निवासी किसान सुदामा पांडे का दो एकड़ खेत सुखदेव मौर्य ने बटाई पर ले रखा है। शनिवार दोपहर गन्ने की कटाई कराई जा रही थी। कुछ गन्ना काटने के बाद पताई में आग लगाई गई। इसी दौरान उड़ी चिंगारी से खेत में खड़ी गन्ने की फसल में जा गिरी, जिससे आग लग गई। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर पड़ोस के अन्य चार किसानों की गन्ने की फसल भी जल गई। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने बमुश्किल से आग पर काबू पाया। इसमें सुदामा पांडे के खेत की दो एकड़, वीरेंद्र सिंह व लालमन की तीन एकड़, बंता सिंह और जोखू की एक एकड़ खेत में खड़ी गन्ने की फसल जल गई। आग बुझाने के दौरान बंता सिंह का बेटा सत्यप्रकाश झुलस गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें