बीसलपुर। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने इस तहसील क्षेत्र के एक दर्जन गांवों को छुट्टा पशुओं से मुक्त कर दिया है।
पशु चिकित्सक डॉ. हरदेव सिंह ने बताया कि बिलसंडा ब्लॉक के घुंगचैया, दमउपुरा, नौआ नगला , मुड़िया तालुके पासगमा, बड़ा गांव , आजमपुर बरखेड़ा ,न्यूरानपुर, मनकापुर ,अकबराबाद, बिहारीपुर हीरा और धनगमा गांवों में पहले से ही छुट्टा पशु काफी कम थे। ग्रामीणों और पंचायत विभाग के कर्मचारियों की मदद से इन गांवों के शेष छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर समीपवर्ती गोशालाओं में पहुंचा दिया गया है। पशु चिकित्सा अधिकारी ने दावा किया है कि अब इन गांव में कोई भी छुट्टा पशु नहीं है। संवाद