फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वर पक्ष के नौ लोगों पर दर्ज हुई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के कन्या पक्ष ने रविवार को यहां पुलिस में वर पक्ष के नौ लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



गांव करमापुर निवासी फूलबाबू ने बताया कि उनकी बहन नन्ही बेगम का निकाह दो वर्ष पूर्व बदायूं के थाना दातागंज के गांव मलकपुर निवासी शाकिर से हुआ था। वर पक्ष के लोग एक लाख की नकदी और एक बाइक दहेज के रूप में मांगने लगे। मायके पक्ष ने तब अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तब वर पक्ष नन्हीं बेगम का उत्पीड़न करने लगा। आरोप है कि इस बीच वर पक्ष ने नन्ही बेगम को कई बार पीटा और उसे जान से मारने की कोशिश भी की।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व वर पक्ष ने नन्ही बेगम को घर से निकाल दिया और यह धमकी भी दी कि यदि वह अपने मायके से एक लाख की नकदी और बाइक लेकर नहीं आई, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। नन्ही बेगम ने मायके में आकर पूरे मामले की जानकारी दी और मायके में ही रहने लगी। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि नन्ही बेगम के भाई फूलबाबू की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में नन्ही बेगम के पति शाकिर, सास रुखसाना, ननद अनम, मुस्कान, जेठानी परवीन, नदीम, खुशबू, बबलू और मुन्नी देवी को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें