फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 33 केवीए की केबल में चिपकी बिल्ली, पौन घंटा ठप रही बिजली

विज्ञापन
शहर की अशोक कॉलोनी में बिजली सही करते कर्मी । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। 33 केवीए के तार में बिल्ली चिपक जाने से शहर के 12 हजार उपभोक्ताओं की करीब पौना घंटा बिजली नहीं मिली।
विज्ञापन

शहर के ईदगाह चौराहे के पास से गुजर रही 33 केवीए लाइन में सुबह करीब आठ बजे के समय बिल्ली चिपक गई। इससे वहां पर फाॅल्ट हो गया। सूचना पर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने वहां की बिजली को काट दिया। इससे शहर के करीब 12 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुई।
इसके बाद कर्मचारियों ने फॉल्ट को सही किया। पौन घंटे के बाद लोगों को बिजली मिल सकी। इसके बाद भी यहां पर कटौती का सिलसिला जारी रहा। इसके अलावा शहर के शेरों वाली मठिया पर ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे यहां के उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने वहां पर मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली को सुचारू किया। इसके अलावा पिंक सिटी कॉलोनी में केबल जलने से वहां की बिजली करीब एक घंटा तक गुल रहा।
वहीं शहर के पंजाबियान, राजीव कॉलोनी, अशरफ खां, खकरा, साहूकारा, मेन मार्केट, जेपी रोड, तुलाराम, काला मंदिर, दूधिया मंदिर रोड आदि जगहों पर बिजली आती-जाती रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि ईदगाह चौराहे पर बिजली बाधित हुई थी। समस्या का समाधान करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें