बीसलपुर। मोहल्ला बख्तावर लाल स्थित शिव मंदिर में बारिश के लिए सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारा दोपहर में शुरू हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा। कार्यक्रम स्थल पर सफाई, सजावट और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया था। भंडारे की व्यवस्था में डॉ. नागेश पाठक, वीरेंद्र कुमार, महेश कुमार, लालबहादुर मौर्य, सतेंद्र सिंह, श्रीनिवास शर्मा, रामनिवास त्रिगुणायत, मोनू पाठक और नन्हें लाल आदि का विशेष सहयोग रहा। सभी ने बारिश के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।