फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फन डे में बच्चों ने की मौज-मस्ती

Wed, 21 May 2014 05:31 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लॉर्ड कृष्णा स्कूल में बच्चों ने आइसक्रीम, सॉफ्ट ड्रिंक के साथ पूल लंच का आनंद लिया। बाद में फन सिटी में पहुंचकर मौज-मस्ती की।
विज्ञापन

विद्यालय में सोमवार को फन डे मनाया गया। जिसमें बच्चों ने आइसक्रीम, सॉफ्टड्रिंक, स्नैक्स, पेस्ट्री, कटलेट, चॉकलेट का आनंद लिया। सभी ने एक साथ बैठकर पूल लंच किया और लंच को आपस में शेयर भी किया। डांस, एक्टिंग, सिगिंग, जोक्स सुनाकर मौज-मस्ती भी की। कार्यक्रम में शुभी, तान्या, शिल्पी, रुचि, अचल, ऋषभ, स्नेह, ज्योति, अभिनव, वैभव, देवाशीष, हिना, दीक्षा, अमन, त्रियांशी, नेहा, वर्षा, हर्ष, सुमित, आयुष, वैष्णवी, राखी ने डांस, प्री नर्सरी और केजी के बच्चों ने कविता, डांस आदि में हिस्सा लिया। बच्चों ने छुट्टियों ने कुछ नया सीखकर आने का प्रॉमिस भी किया। फन-डे से पूर्व कक्षा दो से आठ तक बच्चों ने फन सिटी पहुंचकर मौज-मस्ती की। टूर के दौरान प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित, वीना रावत, शादाब शम्सी, मोनी चौहान, अमनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें