पीलीभीत। संघ के शाखा कार्यवाह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समूचे देश में 16 से 23 फरवरी तक अखिल भारतीय प्रार्थना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 फरवरी को शाम छह बजे संघ के प्रांतीय प्रचारक दिनेश प्रार्थना सभा में शामिल होकर विचार रखेंगे। प्रार्थना सभा में संघ संचालक ओमप्रकाश गंगवार, क्षेत्र प्रचारक कृष्णचंद, विभाग प्रचारक दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहेंगे।