बीसलपुर। शिरडी साईं रक्षा धाम की ओर से साईं बाबा की वार्षिक पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई।
बुधवार को रक्षा धाम से पालकी यात्रा का शुभारंभ हुआ। नगर में विभिन्न मार्ग से गुजरने के बाद यात्रा शाम को साईं शिरडी रक्षा धाम में पहुंचकर समाप्त हुई। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पालकी में साईं बाबा की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पालकी यात्रा के साथ चल रहे कई ठेलों और बुग्गियों पर भी साईं बाबा की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यात्रा के साथ चल रहे पीत वस्त्रधारी महिला साईं भक्त अपने सिरों पर साईं ग्रंथ लेकर चल रहे थे। भक्त प्रसाद बांटते हुए चल रहे थे। यात्रा में बालिकाएं डांडिया नृत्य करती हुई चल रही थी। श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। बैंड बाजों की धुन पर युवा र्साइं भक्त नृत्य और भक्ति गीत गाते हुुए चल रहे थे। सांई भक्तों में पालकी में कंधा लगाने की होड़ लगी हुई थी। कार्यक्रम की व्यवस्था में देवेंद्र शर्मा, प्रेम दुबे, गोपाल वर्मा, महेंद्र रस्तोगी, गिरीश शर्मा, प्रवीण नगाइच, मुकेश कुमार, दिवाकर, कौशल बाजपेई, नरेंद्र अग्रवाल, अनुज मित्तल, अरविंद जायसवाल समेत तमाम लोगों का विशेष सहयोग रहा।