फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहों पर सफेद वर्दी में दिखेंगी महिला सिपाही

Fri, 07 Sep 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अब शीघ्र ही चौराहों पर सफेद वर्दी में महिला सिपाही दिखाई पड़ेंगी।
विज्ञापन

जिले में ट्रैफिक पुलिस में एक उपनिरीक्षक, दो एचसीपी और एक एचसी, छह सिपाही हैं। स्टाफ की कमी के कारण वाहन चेकिंग में भी दिक्कतें होती हैं। यातायात पुलिस में महिला सिपाही नहीं हैं। इससे आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वाली वाहन सवार महिलाओं को पुलिस नहीं रोक पाती थी। अब यह महिला सिपाही भी अब सफेद वर्दी में रहेंगी। शहर की यातायात पुलिस में चार महिला सिपाहियों समेत दस पुलिसकर्मियों को बढ़ाया जाएगा। एसपी ने बताया कि जिले की यातायात पुलिस में चार महिलाओं और छह सिपाहियों को संबद्ध किया जाएगा। सभी थानों से महिला सिपाहियों की सूची तलब की गई है। इसी माह के अंत तक इन्हें यातायात पुलिस से संबद्ध कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें