बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी बुद्धसेन गंगवार का इंजन का पाइप मोहल्ले के ही दो लोग किराए पर ले गए थे। आरोप है कि उन लोगों ने कुछ पाइप काट लिया। वे लोग शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे पाइप वापस करने गए। बुद्धसेन द्वारा पाइप काटे जाने का विरोध करने पर उन लोगों ने बुद्धसेन को गाली गलौज किया, जान से मारने की धमकी दी और तमंचे से कई हवाई फायर कर दहशत फैला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले वालों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। बाद में वे युवक गाली गलौज करते हुए चले गए। बुद्धसेन ने उसी समय कोतवाली जाकर मामले की नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उन युवकों की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।