फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले मेें 44 एजेंट करेंगे गेहूं की खरीद

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। जिले में 44 कमीशन एजेंट खाद्य विभाग के सब एजेेंट के रुप में समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं खरीद कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसमें पीलीभीत मंडी प्रथम में दस, मंडी द्वितीय में दो, अमरिया के पांच, पूरनपुर मंडी से सात तथा 11 अन्य, बिलसंडा के नौ कमीशन एजेंटों को गेहूं खरीद की स्वीकृत दी गई है। इनमें वे कमीशन एजेंट जिनके पास चावल मिल नहीं है के स्टाक का सत्यापन खरीद शुरू कराने से पूर्व मंडी सचिव द्वारा किया जाएगा। सचिव की रिपोर्ट के बाद ही वे खरीद शुरू कर सकेंगे। खरीद मेें पहले से क्रय किया गया गेहूं या सब एजेंट के पास भंडारित स्टाक की खरीद नहीं मानी जाएगी। जिन खरीद एजेंटों की चावल मिल है। उनके खरीद शुरु करने से पहले जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम द्वारा स्टाक चेक किया जाएगा। सत्यापन रिपोर्ट के बाद ही गेहूं की खरीद शुरु की जा सकेगी। एजेंटों द्वारा बोरों की व्यवस्था स्वंय करनी होगी। गेहूं खरीद का प्रेषण उस स्थान पर किया जाएगा। जहां किसान से खरीदा गया गेहूं पहले प्रेषण किया गया है। केंद्र प्रभारी कमीशन एजेेंट को एक कोड आवंटित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें