पूरनपुर। किसान के खेत से दस क्विंटल गेहूं चुरा कर काट लिया गया। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानकाह निवासी इदरीश का गांव कढे़र चौरा में खेत है। खेत में उसने गेहूं बोया था। बाद में कस्बा शेरपुर कलां के कुछ लोगों ने बोई गई फसल में सिंचाई कर दी। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। इधर, अब खेत से गेहूं काट लिया गया। पुलिस ने इदरीश की ओर से कस्बा शेरपुरकलां के आफताब, महताब, जयताब और शहताब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।