गभिया सहराई/पीलीभीत। लोकसभा चुनाव के मद्देनगर इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीमा क्षेत्र के सभी रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वाहनों को चेक किया जा रहा है। 49वीं वाहिनी एसएसबी की नौजल्हा चौकी और नेपाल बॉर्डर फोर्स के जवान संयुक्त रूप से पैदल गश्त कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है। नेपाल की खुली सीमा होने के चलते विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जंगल क्षेत्र में भी कड़ी नजर रखी जा रही है। एसएसबी के जवान लगातार बॉर्डर क्षेत्र के मुख्य रास्तों के अलावा कच्चे रास्तों पर भी नजर रख रहे है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना बना हुआ है। इधर, शुक्रवार को बॉर्डर क्षेत्र में स्थित एसएसबी की नौजल्हा चौकी के इंस्पेक्टर जयंत सरकार के नेतृत्व में नेपाल की बॉर्डर फोर्स के जवानों ने सीमा पिलर नंबर 17 से 21 तक पैदल गश्त की। इस दौरान दोनों ओर से आने जाने वाले राहगीरों पर नजर रखते हुए चेकिंग की गई। इस मौके पर नेपाल फोर्स के कमांडर यादव आगौती समेत जवान मौजूद रहे। नौजल्हा चौकी के इंस्पेक्टर जयंत सरकार ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीमा सुरक्षा की दृष्टि से एसएसबी जवान सीमा पर मुस्तैदी से तैनात हैं।