फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल के परिवहन ठेकेदारों की हड़ताल स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पचास फीसदी बकाया भुगतान मिलने पर किसान सहकारी चीनी मिल के परिवहन ठेकेदारों ने शुक्रवार से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी है, इससे मिल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। किसान सहकारी चीनी मिल के सभी 11 परिवहन ठेकेदारों ने एक सप्ताह पूर्व मिल के जीएम सुरेश चंद्रा को पत्र देकर कहा था कि यदि उनका डेढ़ माह का बकाया भुगतान 21 फरवरी तक नहीं किया गया, तो वे 22 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जीएम ने शुक्रवार सुबह ठेकेदारों को उनकी बकाया धनराशि का 50 प्रतिशत भुगतान करा दिया। शेष भुगतान 27 फरवरी को करने का आश्वासन दिया। इस पर परिवहन ठेकेदारों ने हड़ताल स्थगित कर दी। इसकी पुष्टि मिल के सीसीओ नीरज शुक्ला ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें