फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानी न आने से भड़के किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव बौनी में नहर में पानी न आने से किसान बेहद परेशान हैं। शनिवार को उन्होंने नहर विभाग के विरोध में नारेबाजी करके प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसान शनिवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हुए और नहर विभाग के विरोध में नारेबाजी करने लगे। किसानों का आरोप था कि विभागीय अनदेखी के चलते उनके गांव के पास से गुजर रही बौनी माइनर में तीन दशक से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है, इससे सिंचाई का संकट बना हुआ है। ग्राम प्रधान अशोक मौर्य नहर विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराने के आश्वासन पर किसान शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में महीपाल, झांझनलाल, दयाराम, अहिरवरन लाल, तोताराम, मेवाराम, सुंदरलाल, तेज बहादुर, सुआलाल, रामप्रकाश, नंदराम, हरपाल सिंह, बैकुंठनाथ, हरीश, सरनाम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें