खेकड़ा (बागपत)।
कुपोषण के विरुद्ध लड़ाई को धार देने को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पोषक माह के तहत आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी से आनलाइन संवाद करेंगे। खेकड़ा नगर स्थित सीएचसी पर इसकी व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, होम बेस्ड यंग चाइल्ड केयर, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, अनीमिया मुक्त भारत, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन इंद्रधनुष तथा मदर्स एब्सल्यूट अफेक्शन योजना को लेकर जानकारी देंगे। सभी एएनएमए, आशा व आंगनबाड़ी सीएचसी में टीवी के माध्यम से आनलाइन प्रधानमंत्री की बातें सुनेगी।