फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत) ।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
खेकड़ा नगर के मोहल्ला मुंडाला में शहर कांग्रेस कमेटी के नगर उपाध्यक्ष जयपाल सिंह के आवास पर सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं ने मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर उपाध्यक्ष जयपाल सिंह ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी राष्ट्र के आधुनिक युग के नायक थे। उन्होंने देश के उत्थान, उन्नति, सांप्रदायिक सद्भावना एवं भाईचारा सौहार्द कायम करने में अग्रणी भूमिका निभाई। राजीव गांधी ने देश में दूर संचार क्रांति, पंचायत राज व्यवस्था, पेय जल सुविधा को एक नया आयाम दिया। इसकी अध्यक्षता जयपाल सिंह ने की। संचालन देवेंद्र शर्मा ने किया। इसमें राज कुमार, वरूण, सन्नी, संजय वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें