फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टापर छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

विद्या भवन पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के टापर छात्र- छात्राओं को स्कूल की प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया।
शनिवार को नगर स्थित विद्या भवन पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रधानाचार्य अनीता शर्मा ने कहा विद्यालय के चार छात्र- छात्राओं ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल एवं परिवार का नाम रोशन किया। 14 बच्चों ने 80 से 90 प्रतिशत एवं चार बच्चों ने 70 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माता पिता और शिक्षकों का मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अन्य छात्र, छात्राओं को भी ऐसे छात्रों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही मेधावी छात्र- छात्राओं को प्रधानाचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी शिक्षक, छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें