खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को बीआरसी परिसर में शिक्षकों ने विशेष सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान के दौरान बीआरसी परिसर में कई युवक बीयर पीते मिले तो कई परिसर में खुले में ही शौच करते मिले। उन्हें शिक्षकों ने पकड़ लिया और उन्हें पकड़कर बीआरसी कार्यालय में ले आए। वहां उन्हें शिक्षक ने उनकी गलती का एहसास कराया। इसके बाद उन्होंने भविष्य में यह पर ऐसी गलती न करने का वादा किया। शिक्षकों ने इसके बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। साथ ही शिक्षकों ने थाना पुलिस से भी ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें सुधीर वशिष्ठ, धर्मेंद्र तोमर, कंवर पाल सिंह, राजीव धामा, अमित कुमार, विनोद धामा आदि रहे।