फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा चालको ने शहर में जुलूस निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

ई रिक्शा चालकों ने शहर में जुलूस निकालकर ई रिक्शा पाठशाला बस स्टैंड तक चलवाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को नगर के दर्जनों ई रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन के साथ नगर में ई रिक्शा लेकर जुलूस निकाला। जुलूस के रूप में ई रिक्शा लेकर खेकड़ा तहसील में पहुंचे। वहां उन्होंने उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय को दिए ज्ञापन में कहा वह खेकड़ा से पाठशाला बस स्टेंड तक ई रिक्शा चलाना चाहते हैं। जब भी वह सवारियों को ई रिक्शा से लेकर पाठशाला बस स्टैंड पर जाते हैं तो टैंपो चालक उनके साथ मारपीट कर उन्हें वहां से भगा देते हैं। उन्होंने एसडीएम से पाठशाला बस स्टैंड तक उनकी ई रिक्शा चलवाने की मांग की। एसडीएम ने टैंपो चालकों से बात कर समस्या हल कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान जयप्रकाश, शहीद, रामधन, मुन्ना, अयूब, फिरोज, विनोद कुमार, राजकुमार, आसू, इकबाल आदि रहे। दूसरी तरफ टैंपो यूनियन के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह ने कहा उनकी टैंपो यूनियन चालीस वर्ष पुरानी है और यूनियन में करीब साठ से अधिक टैंपो शामिल है। उक्त टैंपो के अलावा यूनियन के संविधान के अनुसार अन्य कोई ई रिक्शा अथवा कोई टैंपो मार्ग पर नहीं चला सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें