खेकड़ा(बागपत)। क्षेत्र के ग्राम डूंडाहैडा निवासी सुरेश ने थाने पर शिकायती पत्र देकर कहा वह अपने मकान के चबूतरे पर शौचालय का निर्माण करना चाहता है, लेकिन विपक्षी ने जबरन उनके चबूतरे की तरफ दीवार में खिड़की लगा दी और शौचालय बनाने का विरोध कर रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुला साथ में पहुंचे ग्रामीणों के साथ वार्ता करा उन्हें वापस भेज दिया।