आईपीएस अफसरों ने बड़ागांव मंदिर के दर्शन किए
खेकड़ा (बागपत)। नये बैच के कई आईपीएस अधिकारियों ने क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए। शनिवार को क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में नये बैच के आईपीएस प्रयांक जैन, रजनीश यादव, दीक्षा सिंह आदि दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम मंदिर में दर्शन करने के साथ ही भगवान की पूजा की। साथ ही उन्होंने मंदिर कमेटी के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन आदि से मंदिर की महत्ता जानी। साथ ही मंदिर कमेटी ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान कमेटी के प्रचार प्रसार मंत्री श्यामलाल जैन, दिनेश जैन, प्रदीप कुमार आदि रहे।