ईद को लेकर लोगों में उत्साह
खेकड़ा (बागपत)। ईद पर्व के उपलक्ष्य में नगर के बाजार सज गए हैं। ईद पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। गिफ्ट आइटम, कपडे़, चूड़ियों आदि की दुकानों पर रौनक छायी हुई है। सोमवार को ईद पर्व के चलते लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। बाजारों में सेवई, खजला व फेनी अत्यधिक मात्रा में बिक रही है। साथ ही कपड़ों, गिफ्ट आइटम, चूड़ियों की भी महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। बच्चों एवं बड़ों के लिये भारी मात्रा में नये डिजाइनदार कपड़ों की भी खूब खरीदारी हो रही है। साथ ही रेडीमेड कपड़ंो, ज्वैलरी, चूड़ियों, चप्पल जूतों, सेवईं, टोपी, कुर्ता पायजामा आदि के दुकानदारों की तो चांदी हो रही है।