फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छह घंटे से अधिक गुल रही 9 हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली

विज्ञापन
बिजली ठीक करते कर्मचारी । स्रोत - बिजली विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। रीवैंप योजना के तहत रामलीला फीडर पर काम के चलते शहर के 15 से ज्यादा मोहल्लों के करीब नौ हजार उपभोक्ताओं की बिजली छह घंटे से अधिक गुल रही। सुबह के समय भी कई मोहल्लों में कटौती की गई। बिजली न आने से लोग पानी के लिए तरस गए। आपूर्ति बहाल होने के बाद भी ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं को परेशान किया।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के रामलीला फीडर पर मरम्मत कार्य कराया गया। इस वजह से शहर की नई बस्ती, थान सिंह, बंजरिया, सुनगढ़ी, गैस चौराहा, खुशीमल, मदीना शाह, बशीर खां, लाल रोड, स्टेशन रोड, मेन मार्केट, देश नगर, नखाशा समेत कई अन्य मोहल्लों के लगभग नौ हजार उपभोक्ताओं की बिजली पूर्वाह्न 11 से शाम चार बजे तक बंद रखने की सूचना निगम ने जारी की थी। काम को समय से पूरा कराने का दावा तो किया गया, लेकिन कई मोहल्लों की आपूर्ति शाम छह बजे तक बहाल नहीं की जा सकी। जहां बिजली आपूर्ति समय से शुरू हो गई, वहां के उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग की समस्या का सामना करना पड़ा।
शाम करीब सात बजे के बाद ही इन मोहल्लों को आपूर्ति दी जा सकी। पूरा दिन बिजली न मिलने से घरों में पानी का संकट गहरा गया। साथ ही इंवर्टर ने भी साथ छोड़ दिया। इसके अलावा शहर की अशोक कॉलोनी, एकता नगर, आईटीआई कॉलेज के पास, अशरफ खां, खुदागंज, पंजाबियान समेत कई अन्य इलाकों में भी दिनभर कटौती चलती रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते बिजली नहीं मिल सकी थी। शाम को आपूर्ति शुरू करा दी गई। अन्य मोहल्लों में बिजली की कोई कटौती नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें