फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 10 दिनों में ही उखड़ने लगी 8.77 लाख से बनी सड़क

विज्ञापन
शहर की नवनिर्मित लाल रोड़ उखड़ने लगी।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में नगर पालिका की ओर से दस दिन पहले बिजलीघर से रंगीलाल चौराहे तक 8.77 लाख रुपये की लागत से सड़क को बनाया गया था। सड़क की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की गई पर कार्रवाई नहीं हुई। अब बारिश में यह सड़क उखड़ने लगी है। इसको लेकर डीएम ने ट्रेनी एसडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

खस्ताहाल हो चुकी बिजलीघर से रंगीलाल चौराहे तक की सड़क को बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से करीब 8.77 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया था। बजट मंजूर होने के बाद ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य शुरू कराया गया। सड़क का पूरा काम पिछले माह 25 जून को हो चुका था। सड़क की गुणवत्ता को लेकर कुछ लोगों ने डीएम से शिकायत की।
इसके बाद भी ठेकेदार की ओर से काम को ठीक प्रकार से नहीं किया गया। अब बारिश में यह सड़क महज 10 दिन में ही उखड़ने लगी है। सड़क की हालत पहले जैसी ही हो गई है। सड़क उखड़ने के बाद जलभराव भी हो गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेनी एसडीएम हिमांशु को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ठेकेदार और इसके जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।
- संजय कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें