फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वसूली होनी थी 8.50 लाख की, आरसी 3.50 लाख की हुई

Tue, 08 Aug 2023 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विद्यालय के निर्माण के लिए सांसद और विधायक निधि से धनराशि लेने के बाद भी काम नहीं कराया गया। जांच के बाद घपलेबाजी का खुलासा होने पर 8.50 लाख का गबन पाया गया। इस पर अब ग्राम्य विकास विभाग की ओर से महज 3.50 लाख की वसूली की ही आरसी जारी की गई है। इसकी ग्रामीणों ने मंडलायुक्त से शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव कैम स्थिति मीना मेमोरियल गायत्री बाल विद्याा मंदिर की प्रबंधक नीलम कश्यप ने सांसद निधि से वर्ष 2007-08 से 2011-12 तक समिति के नाम से पंजीकृत जमीन पर स्कूल भवन, कक्ष निर्माण तथा फर्नीचर के लिए धनराशि ली थी, लेकिन काम नहीं कराया। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निर्देशक ने डीएम को बताया कि इस मामले में आरसी जारी की जा रही है।
गांव के रामपाल, रामप्रकाश, मनोज ने मंडलायुक्त को पत्र देकर आरोप लगाया है कि सांसद और विधायक निधि से विद्यालय के लिए 8.50 लाख रुपये दिए गए थे। वसूली मात्र 3.50 लाख की हो रही है, जबकि वर्ष 2019 में जांच में 8.50 लाख का मामला पाया गया था। ग्रामीणों ने इसमें कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर परियोजना निदेशक शैलेष व्यास ने बताया कि आरसी जारी की गई है। दूसरे पक्ष ने कोर्ट में रिट भी दायर कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें