फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान के पहले दिन काटे 85 बिजली कनेक्शन 

Wed, 08 Mar 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिजली विभाग ने बकाया वसूली अभियान शुरू किया है। अभियान में पहले दिन  बकाया जमा न करने पर नगर के 85 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। 25  बिलों की तृटियों को सही कर पांच लाख रुपये बकाया वसूले गए। कार्रवाई को  लेकर बकाएदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। जेई सुधीर शर्मा ने  बताया कि बकाया को लेकर बुधवार से नगर में अभियान चलाया गया। अभियान में  पहले दिन पुरानी बकाया जमा न करने वाले 85 बाकीदारों के बिजली कनेक्शन काट  दिए गए। 25 उपभोक्ताओं ने बिलों में गल्तियां होने की जानकारी दी। इस पर  उनके बिल सही कराए गए। अभियान में पहले दिन पांच लाख रुपये की बकाया वसूली  की गई। उन्होंने बताया कि अभियान को लेकर नगर में एनाउंस भी कराया गया।  ताकि उपभोक्ता समय से बिल जमा कर दे और उनके कनेक्शन विच्छेदन न हो। जेई ने  बताया कि अभियान माह के अंत तक चलेगा। उन्होंने असुविधा से बचने को  बकाएदार उपभोक्ताओं से समय से बिल लमा करने की अपील की है। 
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें