खेकड़ा (बागपत)।
विद्युत निगम की टीम ने बुधवार को एसडीओ डीपी सिंह के नेतृत्व में खेकड़ा नगर में अभियान चलाकर बकायादारों से बकाया की वसूली कर बिजली चोरी आदि की जांच की। साथ ही बकायादारों को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उन्होंने अपना बकाया बिजलीघर में जमा नहीं कराया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। ब्यूरो