खेकड़ा (बागपत)।
विश्व योग दिवस पर बृहस्पतिवार को हाइवे स्थित लख्मी चंद पटवारी कॉलेज में योग शिविर लगेगा। एसडीएम आशीष कुमार ने बताया कॉलेज परिसर में 21 जून को सुबह 7 बजे शिविर होगा। इसमें क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा भी शामिल होंगे। संयोजक जुगमंदर दास जैन, सहसंयोजक अश्वनी प्रभाकर, विष्णु गुप्ता, संजय शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा आदि ने लोगों से शिविर में पहुंचने की अपील की। ब्यूरो