खेकड़ा (बागपत)।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे कांधला निवासी प्रशांत अपने दोस्त बोबी और प्रदीप के साथ कार में सवार होकर वाया दिल्ली सहारनपुर हाइवे से होकर दिल्ली किसी कार्य से जा रहे थे। जब वह हाइवे पर खेकड़ा तहसील के समीप पहुंचे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही कार में सवार प्रशांत, बोबी और प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आस पास के लोगों ने कार से बाहर निकाला और अन्य वाहन की मदद से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी अस्पताल में पहुंचे। घायलों में प्रदीप की हालत चिंताजनक है। हादसे के बाद चालक ट्र्रैक्टर सहित भाग गया।