खेकड़ा (बागपत)।
मोहल्ला अहिरान में स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक नीरज शर्मा ने कहा कि एकादशी उपवास करने से मनुष्य का कल्याण होता है।
भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक नीरज शर्मा ने भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि एकादशी का उपवास करने से मनुष्य की भक्ति बढ़ती है। एकादशी भगवान की शक्ति का अंश विशेष है। भागवत कथा को सुनने से मनुष्य का कल्याण होता है। भागवत कथा से मनुष्य के सभी कष्टों का निवारण होता है। कथा वाचिका ने भक्ति के पांच रस शांत रस, दास्य रस, सख्य रस, वात्सय रस, माधुर्य रस आदि का गुणगान किया। इस दौरान पूनम, पिंकी, सरिता, शिवानी, सोनिया, ओमवती, रेखा आदि श्रद्धालु रहे।