फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में अंडे मार्ग पर बिखरे, दुकानदार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

कार की टक्कर लगने से बाइक सवार अंडे विक्रेता घायल हो गया। साथ ही मार्ग पर उसके अंडे भी बिखर गए। राहगीरों ने घायल को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। नगर के मोहल्ला विजयनगर निवासी बाबूलाल अंडे की दुकान करता है। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे वह खेकड़ा से बड़ागांव की ओर बाइक पर अंडे लेकर जा रहा था। जब वह बड़ागांव मार्ग पर मीतली रजबाहे के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रही अनियंत्रित कार की बाइक में टक्कर लगने से नगर निवासी अंडे विक्रेता बाबूलाल मार्ग पर गिर गया और बाइक क्षतिग्रस्त होे गई। साथ ही बाइक पर रखे अंडे भी मार्ग पर बिखर गए। हादसे के बाद कार समेत चालक भाग गया। राहगीरों ने घायल को नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें