खेकड़ा (बागपत)
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को नगर पालिका परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसका उद्घाटन प्रभारी चिकित्सक डॉ अरविंद मलिक ने किया। इस शिविर में डॉ. सोन धामा, डॉ. आशीष ने टीम के साथ 130 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी । इसमें फार्मेसिस्ट नीतू तोमर, संतोष बाला आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।