खेकड़ा (बागपत)।
वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर जैन इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार किया और बागपत के धरने में शामिल हुए।
सोमवार को नगर के जैन इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर वेतन विसंगतियों को दूर करने मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया। कार्य का बहिष्कार कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एकत्र होकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए रवाना हो गए। इस दौरान अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, मंत्री ओमबीर सिंह, भरत धामा, बाबूराम, रामनिवास, संजय जैन, विनोद, शंकर आदि रहे।