खेकड़ा (बागपत)। बुधवार को नगर में स्कूली बच्चों ने लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकाली। जन जागरूकता रैली का शुभारंभ स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम रुपेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा वर्तमान समय में क्षेत्र में संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे हैं। इससे बचाव के लिए सोते समय सभी मच्छर दानी का प्रयोग करें। अपने आस पास नाली अथवा गड्ढों में पानी जमा न होने दे। साफ सफाई एवं खान पान पर ध्यान दें, ताकि संक्रामक रोगों से बचा जा सके। रैली बीआरसी केंद्र से शुरू होकर नगर की विभिन्न कॉलोनियों से होते मोहल्ला विजय नगर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान डीईओ सचिन शर्मा, प्रधानाध्यापक विनीता चौहान, शिक्षक कविता, पूनम, राखी जयंत आदि रहे।