बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय का कक्षा छह का परीक्षाफल घोषित हो गया है। 2304 में से केवल 80 विद्यार्थी पास हुए हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य जीएस अवस्थी ने बताया कि 11 सितंबर को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 9385 में से केवल 2304 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं सीबीएसई कार्यालय पहुंच गई थी। अब इस परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। 2304 में से 80 विद्यार्थी पास हुए है, जिनकी सूची कॉलेज के सूचना पट पर चस्पा कर दी गई है। पास विद्यार्थियों को फोन पर उनके पास होने की सूचना दे दी है। बहुत जल्द प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संवाद