फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों को ओडीएफ करने को रोज बनाने होंगे 775 शौचालय

Sun, 07 May 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले को ओडीएफ घोषित करने के लिए 31 दिसंबर तक समय सीमा निर्धारित की गई है, लेकिन मात्र 225 दिनों में 1.63 लाख शौचालय बनाना टेढ़ी खीरहै। खास बात यह है कि शासन से अभी तक मात्र पांच हजार शौचालयों की धनराशि मिली है, जिस पर काम चल रह है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को खुले में शौच से मुक्त किया जाना है। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में 31 दिसंबर 2017 तक कर समय सीमा तय की गई थी। इसके लिए अगर आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 2012 में हुए सर्वे के अनुसार जिले में 349316 शौचालय बनने थे। इसमें से अब तक 187352 बन चुके हैं जबकि 163826 अभी शेष हैं। इन शेष लगभग 1.63 लाख शौचालय बनाने के लिए मात्र 225 दिन शेष हैं। एक तो समय के अनुरूप लक्ष्य काफी अधिक है दूसरा सबसे खास बात यह है कि इन शौचालयों के लिए अभी तक शासन ने धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। पिछले माह लगभग पांच हजार शौचालयों के लिए सात करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई थी। इन धनराशि को सूची के अनुरूप गांव को आवंटित कर 20 मई तक शौचालय निर्माण पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में इन शौचालयों का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें