फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सरकारी दर पर धान की बिक्री के लिए 720 किसानों ने कराया पंजीकरण

Wed, 06 Sep 2023 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक अक्तूबर से शुरू होने वाली धान की खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक जिले में 720 किसानों ने अपना धान सरकारी मूल्य पर बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। पंजीकरण के बाद अब इन किसानों का तहसील और मुख्यालय स्तर से सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन स्तर से धान खरीद को लेकर जारी दिशा निर्देशों के बाद जिले में किसानों का पंजीकरण आरंभ कर दिया गया था। इसके लिए मंडी समितियों में काउंटर भी लगाए गए हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार जनसेवा केंद्र से भी पंजीकरण करा सकते हैं। जिले में अब तक 730 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है।
पंजीकरण के बाद किसानों का 100 क्विंटल तक धान की बिक्री के लिए एसडीएम व तहसीलदार स्तर से सत्यापन होने के बाद अब एडीएम स्तर से पंजीकरण का सत्यापन होना है। एडीएम स्तर पर 26 किसानों का सत्यापन लंबित है, जबकि एसडीएम स्तर पर 471 किसानों के पंजीकरण का सत्यापन होना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
तहसीलवार पंजीकृत किसान
पीलीभीत सदर से 85, बीसलपुर से 173, पूरनपुर से 155, कलीनगर से 76 और अमरिया से 253 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
...
लंबित सत्यापन
एसडीएम सदर के यहां 23, बीसलपुर के यहां 93, पूरनपुर में 89, कलीनगर में 70 और अमरिया में 196 किसानों का सत्यापन लंबित है।
00
वर्जन
किसानों का पंजीकरण अभी चल रहा है। तहसील से मुख्यालय स्तर पर नाम और जमीन से संबंधित प्रपत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है।
- वीके शुक्ला, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें