फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की सेहत का ख्याल रखेंगी आशा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। होमबेस्ड न्यूबार्न केयर (एचबीएनसी) कार्यक्रम जिले में जल्द शुरू होगा। इस कार्यक्रम के तहत आशा कार्यकर्ता 42 दिन तक संस्थागत प्रसव में छह बार और गृह प्रसव में सात बार नवजात शिशुओं एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य की घरेलू देखभाल कर स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने की जानकारी देंगी। डीपीएम उत्तम कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों के पोषण के स्तर में सुधार ,समुचित विकास और बाल्यावस्था में होने वाली बीमारियों जैसे डायरिया, निमोनिया के कारण होने वाली मृत्यु से बचाव करना है। कहा कि नई व्यवस्था शुरू होने पर आशा कार्यकर्ता 42 दिन की जगह 15 माह तक शिशु की देखभाल करेंगी। ब्लॉक स्तर पर आशाओं को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वह अपने अपने क्षेत्र में कार्य बेहतर तरीके से कर सके। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता गृह भ्रमण कर माँ- बच्चे को स्वस्थ रखने, मां को खानपान के साथ साथ बच्चे को शुरू के छह माह तक केवल स्तनपान कराने, बच्चे को छूने से पूर्व हाथ धोने, बच्चा कहीं निमोनिया का शिकार तो नहीं हो रहा है आदि गतिविधियों की जानकारी देंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें