फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने खत्म कराया माकपा का आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। भाजपा विधायक रासरन वर्मा के मांगें पूरी कराने के आश्वासन पर भाकपा का आंदोलन खत्म हो गया। विधायक ने भूख हड़ताल पर बैठे भाकपा कार्यकर्ता को केला खिलाकर अनशन खत्म कराया। भाकपा कार्यकर्ताओं ने वंचित लाभार्थियों को स्वच्छ शौचालय, प्रधानमंत्री आवास दिलाने की मांग को लेकर 28 जनवरी से रामलीला मैदान में क्रमिक अनशन शुरू किया था। बाद में इसे 30 जनवरी से आमरण अनशन में बदल दिया गया। बेमियादी भूख हड़ताल पर गांव अर्जुनपुर निवासी रामचंद्र लाल बैठे। अनशन के बावजूद किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने कार्यकर्ताओं की सुध नहीं ली। शनिवार को भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने अनशन स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से वार्ता की और उन्हें मांगें शीघ्र पूरी कराने का आश्वासन दिया। इस पर कार्यकर्ता आंदोलन खत्म करने को राजी हो गए। विधायक ने केला खिलाकर रामचंद्र का आमरण अनशन खत्म कराया। वार्ता के दौरान भाकपा के सह जिला मंत्री भीमसेन शर्मा, दिगंबर देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें