फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में टैगोर हाउस बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी में टैगोर हाउस विजेता
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में मनाया स्थापना दिवस और वार्षिक खेलकूद दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। केंद्रीय विद्यालय में स्थापना दिवस और वार्षिक खेलकूद दिवस मनाया गया। खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विद्यालय में हुए समारोह का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट/विद्यालय प्रबंध समिति की नामित अध्यक्ष डॉ. अर्चना द्विवेदी ने किया। खेल शिक्षक अरविंद सिंह के निर्देशन में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें कक्षा एक की फ्रॉग रेस में बालिका वर्ग से सानिया और बालक वर्ग से मयंक, कक्षा दो की शू रेस में बालक वर्ग से सिद्धांत सिंह व बालिका वर्ग से सौम्याजीत, कक्षा तीन की बैलेंस रेस में बालक वर्ग से अजीत व बालिका वर्ग से संध्या, कक्षा चार की सैक रेस में बालक वर्ग से उत्कर्ष मिश्रा व बालिका वर्ग से काव्या ने पहला स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांच की रिले रिसे में अंश, ईशांत, हर्षित, तरुण, सीनियर बालक वर्ग की सौ मीटर रेस में शिवम, बालिका वर्ग में श्वेता सिंह व कामिनी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहीं। अंडर 19 व अंडर 14 कबड्डी में टैगोर हाउस विजेता बना। प्राचार्य एमजेड निगार ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर एनके आर्य, दीपक सिंह गोसाईं, सूर्यप्रकाश सिंह, राजमणि, योगेंद्र गोस्वामी, गीता तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें