फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कथा में शिव सती प्रसंग सुनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर स्थित श्री सिद्ध बाबा मंदिर में चल रही राम कथा के तीसरे दिन बुधवार को महा मंडलेश्वर भैया दास महाराज की धर्म बेटी साध्वी राधा देवी ने शिव सती प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब तक अपनों पर विश्वास नहीं होता है, चाहे वह पति हो, चाहे परमात्मा भाई मित्र पुत्र पिता पुत्री, चाहे मालिक कोई भी हो, उसका कल्याण नहीं हो सकता है । साध्वी ने प्रसंग सुनते हुए भजनों से भाव विभोर कर कहा कि जो अपने स्वामी की या अपनों की बात पर विश्वास नहीं करता, उसका परिणाम सती की भांति ही होता है। इस दौरान अनिल, बब्बू, शिवराज, बाबी, मास्टर देवेंद्र त्यागी, सतीश, पंकज, विनोद, रीता, राखी, पूनम, सुधा, रेखा, सोनिया, ममता आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें