फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। रुड़की निवासी व्यक्ति संजय खेकड़ा में ही रहकर मजदूरी कर परिवार का पालन करता है। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे वह बाइक पर सवार होकर वाया हाईवे से होकर खेकड़ा वापस लौट रहा था। जब वह खेकड़ा तहसील के समीप पहुंचा तभी पीछे से ट्रक की टक्कर लगने से बाइक क्षति ग्रस्त होने के साथ ही उस पर सवार संजय मार्ग पर गिरकर घायल हो गया। दुघर्टना को अंजाम देकर चालक ट्रक लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी अस्पताल मे पहुंच गये। जहा घायल की हालत चिंताजनक बतायी जाती है। ट्रक लेकर फरार हुए चालक का सुराग नही लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें