खेकड़ा (बागपत) । सोमवार को सामाजिक संस्था एडीके जैन मेमोरियल ट्रस्ट दिल्ली एवं ईशपुत्र संस्था के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ समाज सेवी नगीन गुप्ता ने किया। प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. रूमा गुप्ता ने टीम के साथ 127 मरीजों की आंख की जांच कर दवा दी। साथ ही 11 मरीजों का आपरेशन के लिए चयन किया। इनको आपरेशन के लिए दिल्ली ले गए। साथ ही चिकित्सकों ने मरीजों को नेत्रों को स्वस्थ रखने की विधि बताई। साथ ही दवा दी। इस दौरान समाज सेवी नगीन गुप्ता, सोहन पाल सिंह, राजेश सिंघल, संजय शर्मा, रेनू हुड्डा, गुलफसा, काजिम आदि रहे। ब्यूरो