खेकड़ा (बागपत)। माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में 28 जुलाई को जनपद भर के शिक्षक सामूहिक अवकाश रखेंगे और जिला विद्यालय निरीक्षक बागपत कार्यालय के सामने धरना देकर लंबित मांगों का पत्र सौंपेंगे। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक व पूर्व प्रधानाचार्य गजे सिंह दहामा ने बताया कि संघ की प्रमुख मांगों में वित्त विहीन शिक्षकों के संबंध में समान कार्य समान वेतन व समान सेवा शर्तों व अंतरिम रूप से वेतन 25 हजार हो। 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों की पुरानी पेंशन लागू हो। निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिले। 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन पुन: निर्धारित की जाए।