फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर सर्वे कर पात्रों का चयन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा खंड विकास कार्यालय सभागार में सोमवार को पिछड़ा वर्ग समाज कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा एवं खंड विकास अधिकारी सौरभ राजपूत ने सभी ग्राम सचिवों एवं आंगनबाड़ियों की बैठक ली। बैठक में तूलिका शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। आंगनबाड़ी एवं ग्राम सचिव गांवों में डोर टू डोर सर्वे कर वृद्धा एवं विधवा पेंशन, बीपीएलए अंत्योदय, मुख्यमंत्री आवास योजना आदि योजनाओं के पात्रों का चयन करें। उन्होंने सभी से अविलंब गांवों में सर्वे कर सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसमें ग्राम सचिव कृष्ण कुमार तोमर, प्रदीप कुमार, सुनील बंसल, सतीश कुमार, छमा रानी, गीता, सुशीला, मुनेश, सविता, राखी, बबीता, मंजू, पूनम, शीला, पवित्रा देवी, नेहा, संतोष, सोनिया आदि रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें