फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कौशल दिवस पर प्रशिक्षु छात्र सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

विश्व युवा कौशल दिवस पर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी स्थित राजकीय तकनीकी शिक्षा संस्थान में प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया। रविवार को क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी स्थित राजकीय आईटीआई में विश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर छात्र छात्राएं देश के निर्माण में जुटे। अपने कौशल से देश को आगे ले जाए। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र दिए। प्रधानाचार्य राजपाल सिंह ने बताया कि बागपत आईटी आई के एक प्रशिक्षार्थी ने स्टेट लेवल परीक्षा में टॉप किया है। यह गौरव की बात है। इस दौरान शिक्षक, मुनैमुद्दीन अंसारी, रविंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, हनीफ सैफी, सौरभ यादव, सुमित, एसवी मौर्या, हर्ष आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें