खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर निवासी रालोद नेता धर्मेंद्र धामा ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री एवं सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि खेकड़ा नगर के मोहल्ला नाला पार, नई बस्ती, माता वाली गली आदि स्थानों पर रहने वाले लोगों के मकानों के ऊपर से उच्च क्षमता की विद्युत लाइन गुजर रही है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मामले में दखल कर समस्या हल कराने की मांग की। ब्यूरो