खेकड़ा (बागपत)।
सोमवार को शाम करीब छह बजे खेकड़ा नगर पालिका की चेयरमैन संगीता धामा मोहल्ला शेखान में पहुंची और लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद लोगों के साथ मोहल्ले में भ्रमण किया। इस दौरान मोहल्ले की प्रत्येक गली में सफाई कर्मियों से विशेष सफाई अभियान चलवाकर सफाई कराई। साथ ही मोहल्ले में खंभों पर लाइट भी लगवाई। उन्होंने कहा कि खेकड़ा की जनता को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। नियमित रूप से साफ सफाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा नियमित सफाई नहीं होने पर संबंधित क्षेत्र के लोग मुझ से शिकायत कर सकते हैं। पालिका संबंधित समस्या का प्राथमिकता से हल कराई जाएगी। इस दौरान ब्रजपाल सिंह धामा, अंकुर धामा, अमित डागर, संजय धामा आदि रहे।